Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

श्रमजीवी एक्सप्रेस से हथियार और गोलियों की खेप के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सप्लायर गिरफ्तार

श्रमजीवी एक्सप्रेस से हथियार और गोलियों की खेप के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सप्लायर गिरफ्तार
पकड़े गए हथियार तस्कर

- तस्कर के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो रेगुलर सिक्सर, दो गोलियां और दो मोबाइल किया बरामद
- हरियाणा से मिली हथियार व गोलियों की खेप, आरा में करनी थी डिलवरी
- बिहार एसटीएफ व आरा जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता 

केटी न्यूज/आरा
रविवार को बिहार एसटीएफ और आरा रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जिसमें अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के दो सप्लायर गिरफ्तार किए गए। दोनों को आरा रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से पुलिस ने हथियार और गोलियों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो रेगुलर रिवाल्वर (बेबेली स्कॉट), 0.38 की दो सौ गोलियां, दो मैगजीन और दो मोबाइल भी बरामद किया। पकड़े तस्करों में एक यूपी के देवरिया जिला के डेहरी सतरांव गांव निवासी हरेराम कुमार और दूसरा बरेली के महराजगंज थाना के चंद्रपुर निवासी सुमित सिंह शामिल हैं। 

श्रमजीवी एक्सप्रेस से हथियार और गोलियों की खेप के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सप्लायर गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दिल्ली से श्रमजीवी एक्सप्रेस से हथियार की खेप दिल्ली से आ रही है। उस पर एसटीएफ ने जीआरपी के साथ मिलकर आरा रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया गया। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रूकी, एसटीएफ और आरपीएफ के अधिकारी व जवानों ने बोगियों की तलाशी शुरू की। जिसमें एसी बोगी बी-वन से दोनों सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान बैग से हथियार और गोलियों बरामद की गयी। टीम में एसटीएफ के अफसरों व जवानों के साथ आरा जीआरपी इंचार्ज पंकज कुमार दास भी शामिल थे।

श्रमजीवी एक्सप्रेस से हथियार और गोलियों की खेप के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सप्लायर गिरफ्तार

बिहिया इलाके में करनी थी हथियार की डिलवरी :

पुलिस के अनुसार हथियार और गोलियों की खेप बिहिया इलाके के एक गांव के किसी युवक को की जानी थी। उसके लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुछ तस्करों द्वारा दोनों को हथियार और गोलियों की उपलब्ध करायी गयी थी। उसके बाद दोनों बहादुरगढ़ से दिल्ली पहुंचे। वहां से दोनों श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन आरा आ रहे थे। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने यह बात स्वीकार कर ली है। बहरहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस बिहिया इलाके के युवक की भी पहचान और धरकपड़ में जुटी है। इस संबंध में दोनों तस्करों के खिलाफ आरा रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।