Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

केसठ पीएचसी में नहीं है एक्स-रे मशीन, मरीजों को होती है परेशानी

प्रखंड के स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ में एक्स-रे मशीन नहीं होने के कारण मरीजों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। अस्पताल में तकनीशियन नंदन कुमार की तैनाती होने के बावजूद अब तक एक्स-रे मशीन की व्यवस्था नहीं की गई है।

केसठ पीएचसी में नहीं है एक्स-रे मशीन, मरीजों को होती है परेशानी

केसठ पीएचसी में नहीं है एक्स-रे मशीन, मरीजों को होती है परेशानी

केटी न्यूज/केसठ

इसके कारण मरीजों को मामूली जांच के लिए भी दूरदराज के निजी अस्पतालों, चौगाई या नावानगर सीएचसी जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार गंभीर घायल मरीजों को तत्काल एक्स-रे की जरूरत होती है, लेकिन मशीन नहीं होने से समय पर इलाज नहीं मिल पाता और जान का खतरा बढ़ जाता है। इससे गरीब मरीजों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से काफी परेशानी होती है।

केसठ पीएचसी में नहीं है एक्स-रे मशीन, मरीजों को होती है परेशानी

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि फिलहाल केसठ पीएचसी का संचालन एक सरकारी विद्यालय के भवन में अस्थायी रूप से किया जा रहा है। अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य जारी है। जैसे ही निर्माण प्रक्रिया पूरी होती है, विभाग की ओर से एक्स-रे मशीन सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

केसठ पीएचसी में नहीं है एक्स-रे मशीन, मरीजों को होती है परेशानी

गौरतलब हो कि केसठ पीएचसी आसपास के कई पंचायतों के लिए एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र है। ऐसे में एक्स-रे जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

केसठ पीएचसी में नहीं है एक्स-रे मशीन, मरीजों को होती है परेशानी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।