जिला कर्मी महेंद्र पासवान के निधन पर राजपुर प्रखंड में शोक सभा

राजपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में कार्यरत दिवंगत कर्मी महेंद्र पासवान के सम्मान में शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने की। उन्होंने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि महेंद्र पासवान एक अनुशासित, शांत स्वभाव और सदाचार से परिपूर्ण व्यक्ति थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, जिससे पूरे विभाग में शोक की लहर है।

जिला कर्मी महेंद्र पासवान के निधन पर राजपुर प्रखंड में शोक सभा

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में कार्यरत दिवंगत कर्मी महेंद्र पासवान के सम्मान में शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने की। उन्होंने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि महेंद्र पासवान एक अनुशासित, शांत स्वभाव और सदाचार से परिपूर्ण व्यक्ति थे।

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, जिससे पूरे विभाग में शोक की लहर है।बीडीओ ने कहा कि महेंद्र पासवान हमेशा सहकर्मियों के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए तत्पर रहते थे तथा अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेते थे। उनके योगदान और सेवा भावना को विभाग हमेशा याद रखेगा।

शोक सभा में बीपीआरओ अभय पाठक, सुहैल खां, अरविंद तिवारी, राजेश कुमार, वर्षा कुमारी, कोमल कुमारी, बबीता कुमारी, सूरज कुमार, शंकर पांडेय, जयप्रकाश सहित कई कर्मियों ने भाग लिया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।शोकसभा के दौरान उपस्थित कर्मियों ने कहा कि महेंद्र पासवान की सादगी, समर्पण और संघर्षशीलता हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।