सास के साथ हुआ संग्राम महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी, तीनों की डूबने से हुई मौत

घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। जिसके कारण डूबने से महिला समेत दोनों बच्चों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव सनसनी फैल गयी। है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जूट गयी है।

सास के साथ हुआ संग्राम महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी, तीनों की डूबने से हुई मौत

केटी न्यूज/पटना 

घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। जिसके कारण डूबने से महिला समेत दोनों बच्चों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव सनसनी फैल गयी। है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जूट गयी है।  घटना मंगलवार की रात बिहार के बांका जिले के चान्दन थाना क्षेत्र के बिहायी गांव में हुई। घटना के कुछ घंटे पूर्व चंदन यादव की पत्नी का उसकी सास के साथ अचानक किसी बात पर विवाद हो गया था।

विवाद इतनी बढ़ गयी कि महिला अपने दो बच्चों के साथ घर से निकल गई और गांव के बाहर स्थित कुएं में कुद गयी।  घटना की जानकारी परिवार के लोगों को जबतक मिली तबतक काफी देर हो चुकी थी। बुधवार की सुबह मृतका और उसके दोनों बच्चों का शव कुएं में बरामद किया गया। पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानेदार विष्णुदेव कुमार ने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।