सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर बक्सर में यातायात व्यवस्था बदली

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 23 मई को बक्सर जिला भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध अथवा आंशिक रोक रहेगी।

सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर बक्सर में यातायात व्यवस्था बदली

--दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक कई मार्गों पर रहेगा प्रवेश प्रतिबंध, बड़े वाहनों की नो-एंट्री

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 23 मई को बक्सर जिला भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध अथवा आंशिक रोक रहेगी।प्रशासन द्वारा जारी यातायात योजना के अनुसार आईटीआई मोड़, सेंट्रल जेल मोड़, नाथ बाबा पुल, किला मैदान एवं थाना चौक स्थित पुलिस चौकी तक के मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा सेंट्रल जेल मोड़ से सुमेश्वर स्थान एवं सिपाही घाट तक तथा ज्योति चौक, थाना चौक से रामरेखा घाट ताड़का नाला तक भी यातायात नियंत्रित रहेगा।

चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा एवं मोटरसाइकिलों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। गोलंबर से सिंडिकेट, बाईपास बस स्टैंड, ज्योति चौक, डीएवी मोड़, अंबेडकर चौक, आईटीआई रोड होते हुए आईटीआई मोड़, मठिया मोड़, सदर अस्पताल एवं चौसा तक आवागमन की व्यवस्था रहेगी। वहीं गोलंबर से सिंडिकेट, बाईपास, बस स्टैंड मोड़, रेलवे ओवरब्रिज, इटाढ़ी गुमटी एवं इटाढ़ी रोड मार्ग का भी उपयोग किया जाएगा।इसके अतिरिक्त सिंडिकेट से यमुना चौक, ठठेरी बाजार एवं पुलिस चौकी तथा मठिया पुल से मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार होते हुए पुलिस चौकी तक वाहनों का परिचालन किया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों, एंबुलेंस एवं अन्य अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों पर नो-एंट्री लागू नहीं होगी। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अपने साथ रेल टिकट लेकर निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही आम नागरिकों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई है।इसके अलावा 23 मई की सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक पूरे बक्सर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।