Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

एक घर से उजड़े दो चिराग,छोटी सी वजह के कारण हुई मौत

लौकहा प्रखंड के अंधरामठ थाना क्षेत्र के रौआही गांव से एक घटना सामने आई है।दो भाइयों के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा और एक भाई की मौत घर पर ही हो गई जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है।

एक घर से उजड़े दो चिराग,छोटी सी वजह के कारण हुई मौत
Accident

केटी न्यूज़/मधुबनी

लौकहा प्रखंड के अंधरामठ थाना क्षेत्र के रौआही गांव से एक घटना सामने आई है।दो भाइयों के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा और एक भाई की मौत घर पर ही हो गई जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है।मधुबनी में एकसाथ एक घर के दो चिराग बुझ गए। इससे पहले गांव में दोनों को बचाने के लिए झाड़फूंक का खेल भी चला लेकिन दोनों की जान चली गई। 

एक घर से उजड़े दो चिराग,छोटी सी वजह के कारण हुई मौत

बताया जा रहा है कि देर रात खाना खाने के बाद दोनों भाई अपने दालान में सोने के लिए चले गए थे। रात करीब 11 बजे राहुल शौच के लिए उठा तो उसके पेट में तेज दर्द होने लगा।इसके बाद राहुल ने पास में सो रहे बड़े भाई कृपानंदन को जगाया। परिवार के अन्य लोगों की नींद भी खुल गई। इसके बाद अचानक बड़े भाई कृपानंदन के पेट में भी दर्द शुरू हो गया। इस दोनों का पेट दर्द कम नहीं हुआ तो गांव के ओझा को बुलाया गया और दोनो का झाड़ फूंक कराया गया लेकिन तब भी कोई फायदा नहीं हुआ।

एक घर से उजड़े दो चिराग,छोटी सी वजह के कारण हुई मौत

इसके बाद परिजन डॉक्टर के पास पहुंचे और डॉक्टर से दवा लेकर दोनों भाइयों को खिलाया गया लेकिन इसके बाद भी दोनों की हालत में सुधार नहीं हुआ। इस दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। इसके बाद परिजन छोटे भाई को लेकर अस्पताल गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने राहुल को भी मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

एक घर से उजड़े दो चिराग,छोटी सी वजह के कारण हुई मौत

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर दोनों भाइयों की मौत किस वजह से हुई है।मृतकों की पहचान रौआही गांव निवासी रामचंद्र राम और सरस्वती देवी के दो बेटों 19 वर्षीय राहुल कुमार और 24 वर्षीय कृपानंदन कुमार के रूप में हुई है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।