- विसी में शामिल हुए जिले के डीएम एसपी, अद्यतन स्थिति की दी जानकारी
केटी न्यूज/बक्सर
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आगामी दुर्गापुजा व दशहरा मेला के मद्देनजर विधि व्यवस्था विषय पर समीक्षा बैठक की गई। जिसमें जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने भाग लिया।
विसी में डीएम एसपी ने मुख्य सचिव को बताया कि सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित करा पूजा समितियों तथा शांति समिति के सदस्यों को सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी दी गई है। पूजा समिति के सदस्यों को इसका अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों, बिजली कंपनी, फायर बिग्रेड तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा पूजा पंडालों का भौतिक सत्यापन कर सुरक्षा व्यवस्था तथा विधि व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है।
डीएम एसपी ने बताया कि शारदीय नवरात्र व दशहरा मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके निमित दंडाधिकारियों की नियुक्ति कर ली गई है। उन्हें अपने निर्धारित जगह पर प्रतिनियुक्ति अवधि तक रहने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य सचिव ने आगामी दुर्गापूजा व दशहरा त्योहार में सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक निर्देश दिया।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।