डिवाइडर से टकरा जख्मी हुए पिकअप चालक से लूट का प्रयास करने वाले दो लूटेरे, गिरफ्तार

एक पिकअप चालक से लूटपाट का प्रयास कर रहे लूटेरों की बुलेट अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों जख्मी हो गए।

डिवाइडर से टकरा जख्मी हुए पिकअप चालक से लूट का प्रयास करने वाले दो लूटेरे, गिरफ्तार
Crime

केटी न्यूज/बक्सर

एक पिकअप चालक से लूटपाट का प्रयास कर रहे लूटेरों की बुलेट अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों जख्मी हो गए। वही, स्थानीय लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर उन्हंे पुलिस को सौंप दिया है। उनके पास से एक मैग्जिन व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस उनके पिस्टल की तलाश कर रही है। इधर लूटेरों की गोली से पिकअप चालक बाल बाल बच गया है। घटना बुधवार को दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र के एनएच 922 पर दलसागर पुल से पश्चिम महाराजा मैरेज हॉल के सामने की है। पुलिस गिरफ्तार लूटेरों से पूछताछ का उनका पता लगा रही है।  

मिली जाकारी के अनुसार छोटकी कुल्हड़िया का दीपक यादव पेशे से पिकअप चालक है। वह बुधवार को चौसा मेला गया था। वहां, से 80 हजार रूपए लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह औद्योगिक थाना से आगे बढ़ा कि एक लाल रंग की बुलेट बाइक पर सवार दो लूटेरे पहले उसे पिकअप रोकने का इशारा किए। लेकिन, वह उनकी मंशा भाग तेजी से भागने लगा। इसके बाद लूटेरे उसका पीछा करते दलसागर तक पहंुच गए और जब देखा कि वह पिकअप नहीं रोक रहा है तो एक लूटेरा ने पिस्टल निकाल ड्राइवर को लक्ष्य कर गोली चला दी। संयोग से उसे गोली नहीं लगी। पिकअप चालक ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें चकमा दिया, जिससे वे असंतुलित हो डिवाइडर से टकरा बुलेट सहित सड़क पर गिर गए।

इसके बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की तथा उन्हें औद्योगिक थाने की पुलिस को सौंप दिया। एसपी मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दो लूटेरे गिरफ्तार हुए है। उनकी शिनाख्त की जा रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।