वक्फ संशोधन विधेयक हमारे संविधान की मूल भावना पर सीधा हमला - सांसद सुधाकर सिंह
वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में बक्सर के सांसद राजद पार्टी के सुधाकर सिंह ने कहा कि यह विधेयक महज एक मसौदा कानून नहीं है, बल्कि हमारे संविधान की मूल भावना पर सीधा हमला है। यह विधेयक लोकतांत्रिक सिद्धांतों, धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों और भारत की बहुलवादी संस्कृति के खिलाफ है।

केटी न्यूज/बक्सर

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, अल्पसंख्यक संस्थानों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने बार-बार कहा है कि भाजपा सरकार के शासन में संवैधानिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है। आज इनकी नजर अल्पसंख्यक समुदाय की भूमि पर है और कल ये अन्य धार्मिक संस्थानों की संपत्तियों पर भी कब्ज़ा करने की साजिश रच सकते हैं।
उदाहरण के लिए, बोधगया के बौद्ध मंदिर ट्रस्ट में बहुसंख्यक लोग अन्य धर्मों से जुड़े हुए हैं, और अब इसी तरह का मॉडल वक्फ संपत्तियों पर भी लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि यही प्रक्रिया जारी रही, तो भविष्य में मंदिरों की भूमि और उनके धन को भी अधिग्रहित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सरकार से विधेयक को तुरंत वापस लेने का अनुरोध किया।