Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
Keshav Times

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद क्या सीएम रहेंगे केजरीवाल..?

दिल्ली के शराब घोटाले मामलें में सीएम अरविंद केजरीवाल को आज गिरफ्तार कर लिया गया

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद क्या सीएम रहेंगे केजरीवाल..?
Arvind Kejriwal

केटी न्यूज़/दिल्ली

दिल्ली के शराब घोटाले मामलें में सीएम अरविंद केजरीवाल को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।उनको 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ आज शाम केजरीवाल के घर पहुंच गई है। ED के संयुक्त निदेशक कपिल राज भी केजरीवाल के आवास पर मौजूद हैं। PMLA की "धारा 50" के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया जा रहा। ईडी के जांच अधिकारी जोगेंद्र केजरीवाल से पूछताछ कर रहे हैं।पूछताछ के साथ उनके घर की भी तलाशी ली जा रही है। इसी कार्यवाही के बीच केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है ।जहां हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद क्या सीएम रहेंगे केजरीवाल..?

इससे पहले आज ही दोपहर 2.30 बजे हाईकोर्ट ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था।केजरीवाल ने कोर्ट से ये भरोसा मांगा था कि अगर वह पूछताछ के लिए ED जाते हैं तो उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाए।कोर्ट ने आदेश में साफ कर दिया और कहा कि केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना होगा।उनकी गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है।अरविंद केजरीवाल के ऊपर दिल्ली शराब नीति में घोटाले के आरोप लगे हैं, लेकिन ये आरोप जब तक अदालत में जांच एजेंसी साबित नहीं कर देती, तब तक शायद केजरीवाल सीएम पद पर बने रह सकते हैं।    

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।