Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

आज से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला, पर्यटन विभाग ने की भव्य तैयारियां

छपरा। विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला आज से शुरू हो रहा है और 14 दिसंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपस्थित रहेंगे।

आज से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला, पर्यटन विभाग ने की भव्य तैयारियां

केटी न्यूज़/छपरा

छपरा। विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला आज से शुरू हो रहा है और 14 दिसंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपस्थित रहेंगे। इस बार मेले को भव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं, जिनमें सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण शामिल है। पटना से सोनपुर के लिए विशेष टूर पैकेज भी उपलब्ध हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मेला क्षेत्र में विशेष पंडाल बनाया गया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए सूचना केंद्र और पर्यटक गाइड भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन के अवसर पर बॉलीवुड गायकों की टीम भी प्रस्तुति देगी। विदेशी सैलानियों के लिए भव्य स्विस कॉटेज बनाए गए हैं। 

सोनपुर मेला एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है और इसे 'हरिहर क्षेत्र मेला' या स्थानीय भाषा में 'छत्तर मेला' भी कहा जाता है। यहां लोग गंगा और गंडक के संगम पर पवित्र स्नान और हरिहर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। मेले में सूई से लेकर हाथी तक की खरीदारी की जा सकती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।