दीवाली से पहले योगी और नीतीश सरकार ने दिया तोहफा

दीवाली से पहले ही उत्तर प्रदेश और बिहार में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा मिल गया है।योगी सरकार ने आदेश दिया है कि 30 अक्टूबर तक हर कीमत पर सैलरी सभी कर्मचारियों के अकाउंट में क्रेडिट हो जानी चाहिए।

दीवाली से पहले योगी और नीतीश सरकार ने दिया तोहफा
Yogi vs nitish

केटी न्यूज़/लखनऊ 

दीवाली से पहले ही उत्तर प्रदेश और बिहार में सरकारी कर्मचारियों को  तोहफा मिल गया है।योगी सरकार ने आदेश दिया है कि 30 अक्टूबर तक हर कीमत पर सैलरी सभी कर्मचारियों के अकाउंट में क्रेडिट हो जानी चाहिए।इस बार अक्टूबर महीने की सैलरी दिवाली से पहले ही अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाएगी।योगी सरकार के फैसले से करीब 18 लाख राज्य कर्मचारियों को फायदा होगा।

नीतीश सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा ऐलान किया है। नीतीश सरकार की तरफ से जारी आदेश में ये कहा गया है कि दिवाली के पहले 25 अक्टूबर से ही सैलरी मिलनी शुरु हो जाएगी। इसका फायदा करीब 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। दोनों राज्यों के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले ये बड़ी खुशखबरी है।