यज्ञ देखने गया युवक की गोली मार कर हत्या

यज्ञ देखने गया युवक की गोली मार कर हत्या

कारीसाथ गांव की है की घटना 

युवक को इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान मौत

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

केटीन्यूज /आरा

ओपी थना क्षेत्र के कारीसाथ गांव में पूर्व विवाद को लेकर चली गोली यज्ञ देखने गये युवक की हत्या कर दी गयी। गोली उसके दाहिने साइड सिर के नजदीक से मारी गई है जो आरपार हो गई है इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक कारीसाथ गांव निवासी ओमकारनाथ सिंह का 30 वर्षीय पुत्र रोहित सिंह था। वह हत्या के एक मामले में आरोपित था और पिछले साल जेल भी गया था। इधर युवक को गोली मारा गया तो यज्ञ में भगदड़ मच गई। यज्ञ देखने आये लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर गजराजगंज ओपी थाने के  हरि प्रसाद शर्मा भी पहुंच गए और मामले की छानबीन की गयी। इधर, युवक के चाचा राजू सिंह ने बताया कि  उनके परिवार के गांव के ही शख्स के साथ पुरानी विवाद चल रहा था।

उसे लेकर दोनों परिवार के बीच गोलीबारी भी हुई थी। मंगलवार की शाम उनका भतीजा रोहित सिंह यज्ञ देखने के लिए गया वहां पहले से घात लगा उनके भतीजे को गोली मार दी गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर ओपी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंचे और उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल मे प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया  पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। राजू सिंह ने गांव के ही आशीष सिंह,शुभम सिंह, आयुष सिंह,अशोक सिंह सहित अन्य लोगों पर अपने भतीजे को विवाद को लेकर गोली मारने का आरोप लगाया है। इधर, एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पूर्व की दुश्मनी को युवक को गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। गोली मारने वालों की पहचान कर ली गयी है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित कर दी गयी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी।