क्यों लगाई किशोरी ने फांसी! जांच में जुटी पुलिस

क्यों लगाई किशोरी ने फांसी! जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर )

नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव में एक किशोरी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। हालाकि उसके फांसी लगाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि उक्त किशोरी यूपी के गाजीपुर की रहने वाली थी तथा वह अपने ननिहाल में रह पढ़ाई कर रही थी।

इस घटना के बाद उसके ननिहाल वाले गहरे सदमे में है। नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।