भोजन बैंक का 66वां सप्ताह: जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क भोजन, वृद्धाश्रम निर्माण के लिए भूमि दान की अपील

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान, बक्सर के तत्वावधान में संचालित भोजन बैंक ने रविवार को अपने सेवा अभियान के 66वें सप्ताह में जरूरतमंदों और गरीब लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप निःशुल्क भोजन का वितरण किया। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

भोजन बैंक का 66वां सप्ताह: जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क भोजन, वृद्धाश्रम निर्माण के लिए भूमि दान की अपील

__ भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान की पहल को मिला समाजसेवियों का समर्थन, श्रमदान और आर्थिक सहयोग से चला सेवा अभियान

केटी न्यूज/बक्सर 

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान, बक्सर के तत्वावधान में संचालित भोजन बैंक ने रविवार को अपने सेवा अभियान के 66वें सप्ताह में जरूरतमंदों और गरीब लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप निःशुल्क भोजन का वितरण किया। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।कार्यक्रम का संचालन मनोज वर्मा, समाजसेविका श्यामला पाठक, ललन राम और राहुल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्रमदान करने पहुंचे श्यामला पाठक, मनोज वर्मा, संजय वर्मा, टी.के. सर, दिव्यांग संघ बक्सर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद केशरी, शिक्षक अर्जुन, गायक विश्वास वर्मा, चंदू सिंह, प्रभात शर्मा एवं अजय गुप्ता ने संस्थान की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य है।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के मार्गदर्शन मंडल के सदस्य मो. आलम (पप्पू), भुआली वर्मा, शाहिद भाई और मुस्ताक अंसारी ने प्रस्तावित वृद्धाश्रम निर्माण की योजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समाज के दानदाताओं से वृद्धाश्रम के लिए दो बीघा भूमि दान करने अथवा कम कीमत पर उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की अपील की। इसके लिए इच्छुक लोगों से 9122198492 पर संपर्क करने का आग्रह किया गया।संस्थान से जुड़े हाफी इमरान शामशी, गोलू शर्मा, दीनानाथ, मनोज गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा" की भावना के साथ भोजन बैंक लगातार समाज के वंचित वर्ग की सेवा कर रहा है। उन्होंने आम लोगों से इस अभियान में आर्थिक और सामाजिक सहयोग देने की अपील भी की।

संस्थान की ओर से बताया गया कि 12 जुलाई के भोजन वितरण का पूरा खर्च रौशन राय द्वारा पूर्व में ही वहन किया गया था। वहीं श्यामला पाठक, मदन मोहन वर्मा और ओंकार नाथ सिंह ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान कृष्णा दुबे के सहयोग से गौमाता के लिए गौ-ग्रास की व्यवस्था भी की गई।संस्थान के सचिव राजीव कुमार (जीरो) ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रमदान करने वाले स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भोजन बैंक का यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से आगामी रविवार सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन कराने और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की।