Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

बनारपुर से 69.8 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार

मुफ़स्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बनारपुर स्थित कर्मनाशा नदी तट से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। पुलिस की पहुंचने से पहले तस्कर नदी के रास्ते यूपी की ओर फरार होने में सफल रहा लेकिन, पुलिस ने 69.8 लीटर शराब बरामद कर तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।

बनारपुर से 69.8 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार

केटी न्यूज/चौसा

मुफ़स्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बनारपुर स्थित कर्मनाशा नदी तट से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। पुलिस की पहुंचने से पहले तस्कर नदी के रास्ते यूपी की ओर फरार होने में सफल रहा लेकिन, पुलिस ने 69.8 लीटर शराब बरामद कर तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की एक खेप कर्मनाशा नदी के रास्ते बनारपुर इलाके में उतारी जा रही है। सूचना के आधार पर तत्काल छापेमारी दल गठित किया गया। पुलिस टीम जैसे ही स्थल के निकट पहुंची, तस्कर गतिविधि भांपते ही नदी के रास्ते भाग निकला।

बनारपुर से 69.8 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार

पुलिस ने मौके से 500 एमएल की कैन बीयर की चार पेटियां बरामद कीं, जिनकी कुल मात्रा 24 लीटर है। इसके अलावा 200 एमएल की देशी शराब की बड़ी खेप भी मिली, जिसकी कुल मात्रा 45.8 लीटर बताई गई है। जब्त की गई सभी शराब को थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।प्रभारी थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।