मुख्तार अंसारी के भतीजे मंसूर के खिलाफ कार्रवाई, 4.4 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क

मुख्तार अंसारी के भतीजे मंसूर के खिलाफ कार्रवाई, 4.4 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क

- आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई संपत्तियों पर चला पुलिस का डंडा

- अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने मुनियादी कर सील की प्रोपर्टी

केटी न्यूज/गाजीपुर

गाजीपुर जिला पुलिस ने कुख्यात मुख्तार अंसारी के भाई खुर्शेदुल हक अंसारी के बेटे मंसूर अंसारी व पत्नी आबदा अंसारी मुहम्मदाबाद थाना अंतर्गत युसूफपुर निवासी के द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई 4.4 करोड़ की बेनामी अचल संपत्ति सोमवार को कुर्क की। पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर मुनियादी कर दो प्रोपर्टी कुर्क की। पहली अचल संपत्ति एक करोड़ 15 लाख रुपये तथा दूसरी तीन करोड़ 25 लाख रुपये की बताई जा रही है। बताया जाता है कि जिलाधिकारी के द्वारा निर्गत आदेश के बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। इस पुलिसिया कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि अभियुक्त मंसूर अंसारी ने अपनी पत्नी आबदा अंसारी व अपने सहयोगी निस्बाहुद्दीन अहमद की पत्नी निकहत जहां के नाम पर भू-सम्पत्ति क्रय की थी। जिला पुलिस ने अवैध तरीके से अर्जीत धन से खरीद फरोख्त कर दाखिल खारिज न कराना तथा अन्य अवैध क्रिया-कलाप की बदौलत खरीदी गई एक करोड़ 15 लाख रुपये की भू-सम्पत्ति को मुनादी कर कुर्की की कार्रवाई की।

सदर थाना क्षेत्र में तीन संपत्तियां कुर्क 

पुलिस प्रशासन ने माफिया मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों पर कुर्की की ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। पुलिस प्रशासन ने मुख्तार की 4.40 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली है। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में तीन संपत्तियों की कुर्की की, जबकि मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे की कुर्की की है। एसडीएम और सीओ पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई से पहले मुनादी कराकर इसकी जानकारी दी गई। बेनामी संपत्तियों पर प्रशासन ने कुर्की का बोर्ड लगाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद स्थित आराजी नम्बर 110, रकबा 0.008 हे. और आराजी नंबर 112 ग, रकबा 0.0496हे. कुल रकबा 0.504 हे. भू-संपत्ति क्रय की गई थी।

मालगोदाम रोड स्थित दुकानें भी सीज 

अवैध तरीके से अर्जित धन से खरीद फरोख्त कर दाखिल खारिज न कराना और अन्य अवैध क्रिया-कलाप किये जाने के कारण सम्बन्धित अचल भू-संपत्ति को मुनादी कर कुर्की की कार्यवाही की गयी। इसके अलावा सदर कोतवाली क्षेत्र में कपुरपुर में दो अचल सम्पत्तियों को और मालगोदाम रोड स्थित दुकानों को सीज किया गया है। जिले में मुख्तार अंसारी की 4 स्थानों पर कुल 4.40 करोड़ की बेनामी संपत्ति सीज की गई है। कुर्क की गई मुख्तार अंसारी की ये लैंड प्रॉपर्टी उसके चचेरे भाइयों मंसूर अंसारी और मिसबाहुद्दीन की पत्नियों के नाम थी। सीज की गई मुख्तार की जमीन पर ईंट-भट्ठा का कारोबार चल रहा था। इसके साथ ही जिले में मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों की कुछ अन्य सम्पत्तियां आज ही कुर्क होनी हैं, जिसको लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।