Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

आज से खुल गया 'अमृत उद्यान',इस तारीख तक जा सकते हैं घूमने

आज से आम लोगों के लिए राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित 'अमृत उद्यान' खुल रहा है।

आज से खुल गया 'अमृत उद्यान',इस तारीख तक जा सकते हैं घूमने
Amrit Udhyan

केटी न्यूज़/दिल्ली

आज से आम लोगों के लिए राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित 'अमृत उद्यान' खुल रहा है।अगले एक महीने तक लोग अमृत उद्यान घूमने जा सकते हैं। राष्ट्रपति भवन के अनुसार यह उद्यान शुक्रवार से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। यहां जाने के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदे जा सकते हैं।अब आप भी राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान जाने का प्लान बना सकते हैं। 

आज से खुल गया 'अमृत उद्यान',इस तारीख तक जा सकते हैं घूमने

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, अमृत उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा।आखिर एंट्री शाम सवा पांच बजे तक ही होगी। इस दौरान सोमवार को रखरखाव कार्य के लिए उद्यान बंद रहेगा। जनता के लिए प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा।

आज से खुल गया 'अमृत उद्यान',इस तारीख तक जा सकते हैं घूमने

अगर आप अमृत उद्यान के लिए टिकट लेना चाहते हैं तो आप ये ऑनलाइन ले सकते हैं। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच 6 घंटे के स्लॉट में टिकट अलॉट किए जाएंगे। रोजाना आने वाले विजिटर्स के लिए एक क्षमता भी तय की गई है। https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/visit/amrit-udyan/rE पर टिकट बुक कर सकते हैं। उद्यान में स्लॉट और प्रवेश की बुकिंग निःशुल्क है। बुकिंग राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा सकती है। साथ ही गेट नंबर 35 के बाहर ‘वॉक-इन आगंतुकों’ के लिए रखे गए स्वयं सेवा कियोस्क के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है।

 

आज से खुल गया 'अमृत उद्यान',इस तारीख तक जा सकते हैं घूमने

राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित प्रसिद्ध अमृत उद्यान में ‘स्टोन एबेकस’, ‘साउंड पाइप’ और ‘म्यूजिक वाल’ उन प्रमुख आकर्षणों में से हैं, जिनका आप लुत्फ उठा सकते हैं। राष्ट्रपति भवन के अधिकारी ने बताया कि अमृत उद्यान में आने वाले आगंतुकों को तुलसी के बीज से बने ‘बीज पत्र’ भी दिए जाएंगे, जो एक अनोखा और पर्यावरण अनुकूल स्मृति चिन्ह है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।