टायर का पंचर बना रहे मजदूर को एम्बुलेंस ने मारा धक्का, घायल
बक्सर पटना हाइवे 922 पर औधोगिक थाना के टोल प्लाजा के समीप तेज गति एम्बुलेंस ने ट्रक के टायर का पंचर बना रहे 42 वर्षीय मजदूर को धक्का मार दी और देखते-देखते फरार हो गया। इधर धक्के के बाद मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति पर उसे पटना रेफर कर दिया गया।

केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर पटना हाइवे 922 पर औधोगिक थाना के टोल प्लाजा के समीप तेज गति एम्बुलेंस ने ट्रक के टायर का पंचर बना रहे 42 वर्षीय मजदूर को धक्का मार दी और देखते-देखते फरार हो गया। इधर धक्के के बाद मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति पर उसे पटना रेफर कर दिया गया।औद्योगिक थाना के गगौरा निवासी रामजी राम एनएच 922 स्थित टोल प्लाजा के समीप पेट्रोल पंप के पास एक टायर बनाने वाले मैकेनिक के दुकान पर रहता था।
वह टायर का पंक्चर वगैरह बनाने का कार्य करता था। वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी दुकान पर एक खड़ी ट्रक का पंक्चर बना रहा था, तभी एक एम्बुलेंस तेज गति से आई व धक्का मार चली गई। इस घटना में घायल रामजी राम सड़क पर गिर छटपटाने लगे। जिसे इलाज के स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामजी अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं, और उनके जख्मी होने से उनके परिवार के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार ने न्याय और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।