पुलिस जवानों पर हमला कर ग्रामीणाें ने दो लोगों को छुड़वाया

पुलिस जवानों पर हमला कर ग्रामीणाें ने दो लोगों को छुड़वाया

केटी न्यूज/जहानाबाद

जिले में झगड़ा सुलझाने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दो व्यक्तियों को पुलिस के चुंगल से छुड़ा लिया। हुई इस पत्थरबाजी में 112 नंबर की पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही दो पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना घोसी थाना क्षेत्र के घोसी बाजार की है। वहीं इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। दरअसल आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में झगड़ा कर थे। तभी किसी ने इसकी सूचना 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची 112 नम्बर की पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना लाने का प्रयास करने लगी तभी ग्रामीणों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में 112 नंबर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी।

वहीं दो पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई है। घटना के बाद पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जिसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। घटना के बाद घोसी बाजार में पुलिस गश्ती तेज कर दी गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि दो लोग जो आपस में झगड़ा कर रहे थे। तभी किसी ने इसकी सूचना को दे दी थी। पुलिस ने पकड़ कर थाने लाने का प्रयास करने लगा। इस कारण ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया है। जिससे पुलिसकर्मी की हल्की चोट भी लगी है। पुलिस इस घटना में शामिल लोगों की पहचान में जुटी है।