Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

धुएं के कारण बजा बैंक का इमरजेंसी सायरन, मची अफरातफरी

धुएं के कारण बजा बैंक का इमरजेंसी सायरन, मची अफरातफरी

- रात में ही पहुंची पुलिस, तफ्तीश के बाद मिला चैन

केटी न्यूज/डुमरांव

धुएं के कारण बजा बैंक का इमरजेंसी सायरन, मची अफरातफरी

शुक्रवार की देर रात पुराना भोजपुर चौक के पास स्थित इंडियन बैंक का इमरजेंसी सायरन अचानक बजने लगा। जिससे आस पास के लोगों मे हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना नया भोजपुर ओपी पुलिस व डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी को दी। बैंक मे किसी संभावित खतरे को भांप पुलिसकर्मी रात मे ही दौड़े भागे पुराना भोजपुर पहुंचे।

धुएं के कारण बजा बैंक का इमरजेंसी सायरन, मची अफरातफरी

पुलिस के पहुंचने पर भी सायरन बज रहा था। रात 10 बजे के करीब पुलिस टीम ने बैंक खुलवा उसकी तस्दीक की। लेकिन बैंक का कोना कोना छान मारने के बावजूद अंदर कुछ नहीं मिला। हालांकि बैंक के अंदर धुआं भरा हुआ था। इधर बैंक क बाहर सड़क किनारे कुछ लोग आग जलाकर छोड़ दिए थे।

धुएं के कारण बजा बैंक का इमरजेंसी सायरन, मची अफरातफरी

इसी धुएं के कारण अगलगी के खतरे को भांप बैंक का इमरजेंसी सायरन सिस्टम ऐक्टिव हो गया था। बता दें कि बैंकों की सुरक्षा के लिए कई आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है जो अगलगी या लूटेरों के खतरों को भांप भी इमरजेंसी सायरन को ऐक्टिव कर सकता है। इस बात की तसल्ली होते ही पुलिस टीम वापस लौट आई। हालांकि इस घटना में पुलिस की तत्परता तथा बैंकों की

धुएं के कारण बजा बैंक का इमरजेंसी सायरन, मची अफरातफरी

तकनीकी रूप से मजबूत सुरक्षा व्यवस्था से स्थानीय गांव के ग्रामीण खुश दिखे। नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इमरजेंसी सायरन बजने की सूचना पर रात में पुलिस टीम पुराना भोजपुर गई थी। धुएं के कारण सायरन का सेंसर ऐक्टिव हो गया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।