बेगूसराय पुलिस ने छतनवार गांव में की छापेमारी, आरोपी फरार

स्थानीय थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में गुरुवार को बेगूसराय पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी धर्मेंद्र कुमार यादव के घर पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गया।

बेगूसराय पुलिस ने छतनवार गांव में की छापेमारी, आरोपी फरार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में गुरुवार को बेगूसराय पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी धर्मेंद्र कुमार यादव के घर पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गया।फरार आरोपित के खिलाफ बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना में कांड संख्या 232/23 दर्ज है, जिसके आधार पर न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट निर्गत किया गया है।

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संदीप कुमार राम ने बताया कि बेगूसराय जिले के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए छतनवार गांव में छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी फरार मिला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है।