Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है-अजय

डुमरांव नगर के दक्षिण टोला, डुमरेजनी रोड निवासी अजय राय समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक नाम बन चुके हैं। अब तक वे 40 से अधिक बार स्वयं रक्तदान कर चुके हैं और उनकी इस पहल से सैकड़ों जरूरतमंदों को जीवनदान मिला है। अजय न सिर्फ स्वयं रक्तदान करते हैं, बल्कि दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।

रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है-अजय

रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है-अजय

-- जरूरतमंदों को ससमय ब्लड उपलब्ध करा बचाते हैं जान

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव नगर के दक्षिण टोला, डुमरेजनी रोड निवासी अजय राय समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक नाम बन चुके हैं। अब तक वे 40 से अधिक बार स्वयं रक्तदान कर चुके हैं और उनकी इस पहल से सैकड़ों जरूरतमंदों को जीवनदान मिला है। अजय न सिर्फ स्वयं रक्तदान करते हैं, बल्कि दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।

रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है-अजय

आपातकालीन परिस्थितियों में जब किसी मरीज को तुरंत रक्त की आवश्यकता होती है, अजय राय बिना देर किए देवदूत की तरह मदद के लिए आगे आते हैं। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से जैसे ही उन्हें जानकारी मिलती है, वे तुरंत रक्त की व्यवस्था में जुट जाते हैं, चाहे वह रात का समय हो या त्योहार का दिन। कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी, जब लोग एक-दूसरे से दूरी बना रहे थे, तब अजय ने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया।

रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है-अजय

--पुलिस सप्ताह के अवसर पर भी अजय ने किया था रक्तदान 

अजय सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर ही नहीं, बल्कि सामूहिक स्तर पर भी इस कार्य को बढ़ावा देते हैं। वे समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करते हैं और युवाओं को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करते हैं। अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर भी अजय ने रक्तदान कर रक्तदान-जीवनदान का संदेश दिया।

रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है-अजय

हाल ही में आयोजित पुलिस सप्ताह के अवसर पर भी अजय ने रक्तदान किया और अपने कर्तव्यबोध का परिचय दिया। उन्होंने भोजपुर के भोलू कुमार, हड़किशुनपुर के दीपक पाण्डेय, छठिया पोखरा के सरोज सिंह, नियाजीपुर के पवन यादव और खिरौली के संतोष चौबे जैसे दर्जनों लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई है।

रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है-अजय

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।