सौ मजदूरों से भरी नाव बीच गंगा नदी में फटी, अफरा-तफरी का महौल

सौ मजदूरों से भरी नाव बीच गंगा नदी में फटी, अफरा-तफरी का महौल
File

केटी न्यूज/पटना

मजदूरों से भरी नाव बीच गंगा नदी में फट गई। जिसके बाद अफरा-तफरी का महौल बन गया। हलांकि इस भीषण दुघर्टना में कोई हताहत नही हुआ है। इस घटना में दो महिला की हालत नाजूक बनी है। जिनको अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते पदाधिकारियों व डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई। यह दुघर्टना बिहार के मुगेंर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र मय तोफिर भखना दियारा में हुई। सूत्रों के अनुसार प्रतिदिन के तरह ये मजदूर परवल की खेत मेें मजदूरी करने गए थे। नाव में 100 लोग सवार थे। जब सोमवार की देर रात 9 बजे खेत से काम करके लौट रहे थे। उसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ। गंगा के बीच टीले के मझधार में अचानक से नाव फट गई। हादसे के बाद नाविक ने तुरंत दूसरी नाव मंगवाई और सभी को उस पर शिफ्ट कर दिया। सभी लोगों को दूसरी नाव की मदद से बाहर निकाला गया। देर रात नाव सभी लोगों को लेकर मय घाट पहुंची।