बक्सर एसपी मनीष कुमार ने टॉप तीन अपराधियों पर घोषित किए 25,000 राशि का ईनाम

बक्सर एसपी मनीष कुमार ने टॉप तीन अपराधियों पर घोषित किए 25,000 राशि का ईनाम

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर एसपी मनीष कुमार ने क्राइम कंट्रोल के लिए टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट जारी की है। इसमें पहले तीन अपराधियों पर इनाम भी घोषित किया है। इसकी जानकारी एसपी ने प्रेस व्यान जारी करके दी है। उन्होंने कहा कि बक्सर पुलिस जिले को क्राइम फ्री बनाने का प्रयास कर रही है। जिसमें सरकार के निर्देश पर जिले में टॉप टेन व टॉप 20 का लिस्ट बनाया गया था। कई सारे अपराधी पकड़े भी गए है।

जो पकड़ से बाहर है उनके खिलाफ बक्सर पुलिस के द्वारा 25,000-25,000 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। जिसमें कृष्णाब्रह्म थाना कांड संख्या 514/20 व 521/20 के आरोपी नावानगर थाना क्षेत्र के बिचली भरौली निवासी दीलीप कुमार उर्फ मजनु पिता सिहासन राय है। मुरार थाना कांड सख्या 22/21 के आरोपी संजय राय पिता शिव कुमार राय है।

वहीं बगेन गोला थाना कांड सख्या 17/20, 26/20, 100/20, 17/21, 55/21 के आरोपी पोखरहां निवासी विजय पाण्डेय पिता शिव प्रसन्न पाण्डेय है। है। जिन पर 25,000 हजार रूपया ईनाम घोषित किया गया है। इनके बारे में सूचना देने वालों को ईनाम दिया जाएगा। उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।