Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

करंट की चपेट में आने से मुखिया के देवर की मौत, पसरा मातम

करंट की चपेट में आने से मुखिया के देवर की मौत, पसरा मातम

- मणियां पंचायत के मुखिया के देवर थे मृतक, खेत की सिंचाईं के दौरान हुआ हादसे का शिकार

केटी न्यूज/नावानगर 

करंट की चपेट में आने से मुखिया के देवर की मौत, पसरा मातम

सोनवर्षा ओपी के मणियां गांव के बधार में बिजली की करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान उक्त गांव के 55 वर्षीय रंगलाल सिंह के रूप में हुई है। जो मणियां पंचायत के मुखिया के देवर है। घटना मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे की है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है

करंट की चपेट में आने से मुखिया के देवर की मौत, पसरा मातम

। ग्रामीणों ने अनुसार कि मृतक अपनी मोटर पंप से खेत में लगी पशु चारा की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली तार की चपेट में आ गया। इधर खेत के नजदीक एक घर की छत से एक महिला ने किसान को करंट से तड़पता देख शोर मचाने लगी। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण उक्त स्थान पहुंचते, तब तक किसान का तड़पना स्थिल हो गई थी।

करंट की चपेट में आने से मुखिया के देवर की मौत, पसरा मातम

ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद कर आनन फानन में निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों के चित्कार से पूरा पंचायत गमगीन हो गया है। इस संबंध में सोनवर्षा ओपीध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।