Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

रघुनाथपुर : भगिनी की शादी में जा रही मामी दो बच्चों संग ट्रेन की चपेट में आई , तीनों की हुई दर्दनाक मौत

रघुनाथपुर : भगिनी की शादी में जा रही मामी दो बच्चों संग ट्रेन की चपेट में आई , तीनों की हुई दर्दनाक मौत

- रविवार की दोपहर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्रासिंग के पास हुआ हादसा

- ननद की लड़की की शादी में बच्चों के संग जा रही थी मृतका 

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर 

रविवार को दानापुर डीडीयू रेलखंड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादासा हुआ। ननद के बेटी की शादी समारोह में अपने सुसर व बेटा बेटी के साथ शामिल होने आई महिला  ट्रेन से उतर ट्रैक पार करने के दौरान बच्चों संग ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। माजारा उसके ससुर के आंखों के सामने हुआ।

रघुनाथपुर : भगिनी की शादी में जा रही मामी दो बच्चों संग ट्रेन की चपेट में आई , तीनों की हुई दर्दनाक मौत

एक साथ बहू, नाती व नतिनी को ट्रेन से कटते देख उसके ससुर बदहवास हो गए थे। घटना दोपरह 12.30 बजे अप मेन लाईन पर पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर गेट संख्या 59/18 की है। मृतकों में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के लडुआ गांव निवासी संजू दास की 22 वर्षीय पत्नी कविता देवी, 3 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी व दो वर्षीय विक्रांत कुमार शामिल है।

रघुनाथपुर : भगिनी की शादी में जा रही मामी दो बच्चों संग ट्रेन की चपेट में आई , तीनों की हुई दर्दनाक मौत

इनके साथ कविता के ससुर शिवचंद दास भी थे। मिली जानकारी के अनुसार शिवचंद की बेटी की शादी ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के किस्सागढ़ गांव में हुई थी। शिवचंद के नतिनी की शादी हो रही है। इसी समारोह में शामिल होने के लिए सभी समस्तीपुर से ब्रह्मपुर आ रहे थे। रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद सभी बंद फाटक को पार करने लगे।

रघुनाथपुर : भगिनी की शादी में जा रही मामी दो बच्चों संग ट्रेन की चपेट में आई , तीनों की हुई दर्दनाक मौत

इसी दौरान ट्रेन खुल गई तथा कविता तथा उसके दोनों बच्चें चपेट में आ गए। इसकी जानकारी मिलते ही जीआरपी ने शव को कब्जे में ले कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया।

रघुनाथपुर : भगिनी की शादी में जा रही मामी दो बच्चों संग ट्रेन की चपेट में आई , तीनों की हुई दर्दनाक मौत

वही इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। किस्सागढ़ में भी शिवचंद के बेटी के घर शादी की खुशिया मातम में बदल गई है। घर से मांगलिक गीतों की जगह क्रंदन चित्कार सुनाई पड़ रही थी। जिससे माहौल गमगीन हो गया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।