Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मायके से लौटी महिला वार्ड सदस्य का पंखे के कुंडी से लटका मिला शव खुदकुशी

मायके से लौटी महिला वार्ड सदस्य का पंखे के कुंडी से लटका मिला शव   खुदकुशी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव की शुक्रवार की सुबह की घटना

पिता का श्राद्ध कर गुरुवार की रात लौटी थी वार्ड सदस्य, सुबह मिला शव 

परिजनों की ओर से मायके के जमीन विवाद में खुदकुशी करने का आरोप 

पूर्व मुखिया ने मामले की जांच करने और दोषी को सजा देने की मांग की

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मौत के कारणों की छानबीन में जुटी पुलिस 

केटी न्यूज/आरा

मायके से लौटी महिला वार्ड सदस्य का पंखे के कुंडी से लटका मिला शव   खुदकुशी

शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी एक महिला वार्ड सदस्य का शव शुक्रवार सुबह उनके पंख की कुंडी से लटका मिला। मृतका अलीपुर गांव निवासी सटन सिंह की 45 वर्षीया पत्नी अमिता देवी थी। वह अलीपुर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 9 की वार्ड सदस्य अमिता देवी थी। वह लगातार तीसरी बार वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई थी।

मायके से लौटी महिला वार्ड सदस्य का पंखे के कुंडी से लटका मिला शव   खुदकुशी

परिजनों की ओर से मायके के संपत्ति संबंधी विवाद में उनके द्वारा खुदकुशी किये जाने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर गांव से सनसनी मच गयी।  सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर अलीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह ने बताया कि वह लगातार तीसरी बार वार्ड नंबर 9 से निर्वाचित हुई थी। पूर्व मुखिया के अनुसार वार्ड सदस्य छह बहन थी। उनके मायके में संपत्ति और जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा था।

मायके से लौटी महिला वार्ड सदस्य का पंखे के कुंडी से लटका मिला शव   खुदकुशी

दो माह पूर्व उनके पिता द्वारा खेत बेचा गया था। उसके 35 लाख रुपये मिले थे, जो वार्ड सदस्य की मां द्वारा अपने खाते में डलवा लिया गया था। वार्ड सदस्य द्वारा अपने हिस्से की मांग की गई, तो उनकी मां ने देने से इनकार कर दिया था। इसी बीच कुछ दिन पूर्व उनके पिता की मौत हो गई। उनका श्राद्धकर्म करने वह एक सप्ताह पूर्व अपने मायका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव गई थी।

मायके से लौटी महिला वार्ड सदस्य का पंखे के कुंडी से लटका मिला शव   खुदकुशी

वहां उनकी मां और बहनों की ओर उन पर मायके की जमीन व संपत्ति छोड़ने का दबाव दिया जा रहा था। उस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी भी हुई थी। वह अपने पिता का श्राद्धकर्म से गुरुवार शाम का घर लौटी थी। शुक्रवार की सुबह उनका शव पंखे से लटका मिला। पूर्व मुखिया की ओर से मायके में हुई संपत्ति और जमीन के विवाद को लेकर डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।

मायके से लौटी महिला वार्ड सदस्य का पंखे के कुंडी से लटका मिला शव   खुदकुशी

शुक्रवार सुबह उनकी बेटी और बेटे जगाने के लिए उनके कमरे में गए, तो उन्होंने कोई आवाज नहीं दी। उसके बाद खिड़की से झांक कर देखा, तो वह पंखे के कुंडी से लटक रही थी। उसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी परिवार अन्य सदस्यों को दी। उसके बाद घर के सभी सदस्य पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उनके शव को नीचे उतारा गया। पूर्व मुखिया की ओर से पूरे मामले की छानबीन करने और दोषियों को सजा देने की मांग की गयी है।

मायके से लौटी महिला वार्ड सदस्य का पंखे के कुंडी से लटका मिला शव   खुदकुशी

इधर, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार वार्ड सदस्य की मौत फांसी लगाने के कारण होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बताया जा रहा है कि वार्ड सदस्य को  पुत्री पूजा कुमारी, मनीषा कुमारी, तनु कुमारी, पुत्र मंतोष सिंह, आकाश सिंह और छोटू कुमार है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।