शौच करने गए किशोर का घर से तीन सौ मीटर दूरी पर मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

शौच करने गए किशोर का घर से तीन सौ मीटर दूरी पर मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फाइल फोटो- मृतक छात्र संजीत सिंह उर्फ पंडित 

केटी न्यूज/आरा

शौच करने गए किशोर की शव मिलने से सनसनी मच गई। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना तीयर थाना क्षेत्र के चौराही गांव में हुई है। सूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम को छात्र घर से निकला था। मंगलवार की सुबह घर से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित धान के खेत से शराब बरामद किया गया। गमछा से गला दबाकर छात्र की हत्या करने की बात कही जा रही है।

मृत आठवीं का छात्र है उसकी पहचान चौराही गांव निवासी जनार्दन सिंह का 15 वर्षीय पुत्र संजीत सिंह उर्फ पंडित के रूप में हुई। छात्र के नाना वीरेंद्र यादव ने बताया कि छह माह पूर्व पड़ोस के ही लोगों से झगड़ा हुआ था। तब पड़ोस के लोगों की ओर से उनके नाती को उठा लेने की धमकी भी दी गयी थी। उसे लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि उसी विवाद में पड़ोस के लोगों द्वारा उनके नाती की गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी गयी और शव को खेत में फेंक दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलने पर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, तीयर थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह और जगदीशपुर थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि युवक फांसी पर लटका है। उसकी जांच की जा रही है।

छानबीन में अन्य जानकारी भी मिली है। कुछ लोगों के मोबाइल नंबर भी मिले है। उन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। अभी मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। अनुसंधान की जा रही है। जल्द ही मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया जायेगा और कांड का खुलासा किया जायेगा।