ऋण बकाया छोड़ना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो को दबोचा

ऋण की राशि चुकता नहीं करने वालों के खिलाफ कोरानसराय पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो ऋण बकायेदारों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से ऋण की राशि जमा नहीं करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

ऋण बकाया छोड़ना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो को दबोचा

__ कार्रवाई से ऋण नहीं चुकाने वालों में मचा हड़कंप, दोनों भेजे गए न्यायिक हिरासत में

केटी न्यूज/डुमरांव।

ऋण की राशि चुकता नहीं करने वालों के खिलाफ कोरानसराय पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो ऋण बकायेदारों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से ऋण की राशि जमा नहीं करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मठिला गांव निवासी हरेंद्र मिश्र तथा कोरानसराय निवासी लालचंद राम शामिल हैं। दोनों पर ऋण की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने अभियान के दौरान दोनों को उनके संबंधित ठिकानों से हिरासत में लिया।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि ऋण की राशि बकाया रहने से संबंधित कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई को ऋण बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। एक साथ दो लोगों की गिरफ्तारी से उन लोगों में भी बेचैनी बढ़ गई है, जिनके ऊपर ऋण की राशि बकाया है और लंबे समय से भुगतान लंबित है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के दायरे में आने वाले ऐसे मामलों में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।कोरानसराय पुलिस की कार्रवाई के बाद अब क्षेत्र में ऋण बकायेदारों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि बकाया राशि के मामलों में पुलिस की सख्ती से बचना आसान नहीं होगा।