Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

आस्था पर चोट, कचईनियां के प्रसिद्ध कंचनेश्वर मंदिर में चोरी, नगदी समेत हजारों के सामान ले उड़े चोर

आस्था पर चोट, कचईनियां के प्रसिद्ध कंचनेश्वर मंदिर में चोरी, नगदी समेत हजारों के सामान ले उड़े चोर

सावन महीनें में मंदिर में चोरी से श्रद्धालुओं में गहराया आक्रोश

केटी न्यूज/डुमरांव

सावन के पावन महीने में एक तरफ देवाधिदेव महादेव की विशेष पूजा अर्चना करने वालों की होड़ मची हैं। वही इस पावन महीने में भी चोर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बीती रात चोरों ने कोरानसराय थाना क्षेत्र के कचईनियां गांव के विनोवा वन स्थित प्रसिद्ध कंचनेश्वर शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दें शिवभक्तों के आस्था पर चोट

आस्था पर चोट, कचईनियां के प्रसिद्ध कंचनेश्वर मंदिर में चोरी, नगदी समेत हजारों के सामान ले उड़े चोर

पहुंचाया हैं। चोरों ने रात्रि पहर मंदिर की दो दान पेटियों का ताला तोड़ उसमें रखे हजारों रूपए नगद के अलावे इनर्वटर, लाउड स्पीकर तथा समरसेबल का पाइप चुरा लिया हैं। सुबह में जब पुजारी पूजा करने मंदिर पहुंचे तो टूटी दान पेटी तथा गायब सामानों को देख चोरी की बात समझ में आई। उन्होंने इसकी सूचना मंदिर प्रबंधकारिणी समिति को

आस्था पर चोट, कचईनियां के प्रसिद्ध कंचनेश्वर मंदिर में चोरी, नगदी समेत हजारों के सामान ले उड़े चोर

दी। मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रमेश यादव व कोषाध्यक्ष कामतानाथ पांडेय ने कोरानसराय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एफआईआर

आस्था पर चोट, कचईनियां के प्रसिद्ध कंचनेश्वर मंदिर में चोरी, नगदी समेत हजारों के सामान ले उड़े चोर

दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं। वही इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के अलावे कंचनेश्वर शिव के श्रद्धालु भक्तों में गहरा आक्रोश हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मंदिर के पास पुलिस गश्त नहीं होती है। जिस कारण रात के अंधेरे में मंदिर की सुरक्षा भगवान भरोसे ही होती हैं। बता दें कि यह मंदिर

आस्था पर चोट, कचईनियां के प्रसिद्ध कंचनेश्वर मंदिर में चोरी, नगदी समेत हजारों के सामान ले उड़े चोर

गंाव से दूर घने जंगलों में स्थित है। वही इस मंदिर से कई मान्यताएं जुड़ी है। जिस कारण गांव वासियों की अटूट आस्था भी इस मंदिर से जुड़ी हैं। चोरों ने मंदिर की संपति चुराने के साथ ही लोगों की आस्था पर भी चोट किया हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।