Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर की दर्ज

दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज की है।ओखला से आप विधायक अमनातुल्लाह खान के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर की दर्ज
Amanatullah Khan

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज की है।ओखला से आप विधायक अमनातुल्लाह खान के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगे हैं। अमानतुल्लाह खान के समर्थकों पर एक आरोपी को पुलिस की कस्टडी से छुड़वाने के आरोप लगे हैं। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील कालखंडे की टीम पर हमला कर हत्या के प्रयास के आरोपी को छुड़ाया गया है। 

दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर की दर्ज

जामिया नगर इलाके में क्राइम ब्रांच आरोपी को पकड़ने गयी थी। ओखला से आप विधायक अमनातुल्लाह खान के समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील कालखंडे की टीम पर हमला करके आरोपी को छुड़ाया है। 

दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर की दर्ज

क्राइम ब्रांच की टीम शाबाज खान को पकड़ने गई थी। उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज था। कहा जा रहा है कि जिस वक्य ये घटना हुई, उस वक्त आप विधायक भी खुद मौके पर थे। उनकी मौजूदगी में पुलिस कार्यवाही में रुकावट डाली गई, जिससे बदमाश फरार हो गया।अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल ने लगभग एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।