Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

90 लाख खर्च के बाद भी गंदगी और जलजमाव से नगरवासियों को नहीं मिली मुक्ति

नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिये एनजीओ को बहाल किया गया है। इस एनजीओ पर नप प्रतिमाह 90 लाख रूपया खर्च करता है, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उसी तरह से जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण नगर के चारोतरफ जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

90 लाख खर्च के बाद भी गंदगी और जलजमाव से नगरवासियों को नहीं मिली मुक्ति

90 लाख खर्च के बाद भी गंदगी और जलजमाव से नगरवासियों को नहीं मिली मुक्ति

-- मुख्य रोड से लेकर संपर्क सड़क तक जलजमाव की चपेट में रहा, जिससे पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

केटी न्यूज, डुमरांव   

नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिये एनजीओ को बहाल किया गया है। इस एनजीओ पर नप प्रतिमाह 90 लाख रूपया खर्च करता है, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उसी तरह से जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण नगर के चारोतरफ जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

90 लाख खर्च के बाद भी गंदगी और जलजमाव से नगरवासियों को नहीं मिली मुक्ति

इस जलजमाव की चपेट में पहले नगर के मोहल्ला और गलियां हुआ करती थी, लेकिन अब इसकी दायरा बढ़कर मुख्य सड़क और चौक-चौराहा तक पहुंच गई है। बिते रात हुई बारिश ने नगर परिषद की सफाई और जलजमाव की व्यवस्था को दुरूस्त करने पर पानी फेर दिया है। ट्रेन से उतरने के बाद जैसे ही यात्री चाहे नगर का हो या ग्रामीण क्षेत्र को बाहर आते हैं, उन्हें जलजमाव का सामना करना पड़ता है।

90 लाख खर्च के बाद भी गंदगी और जलजमाव से नगरवासियों को नहीं मिली मुक्ति

जैसे आप आगे बढ़ियेंगा समस्या और बढ़ती जाएगी। डुमरांव रेलवे स्टेशन से सटे टैक्सटाईल्स कॉलोनी आता है, जो बहुमंजिले इमारतों के लिये जाना जाता है, पूरी तरह से जलजमाव से घिरा हुआ है, जिससे लोगों को बाहर निकलना भी मुश्किल है। इस कॉलोनी के लोग अपने बच्चों को स्कूल जाने के लिये गोद में उठाकर वाहन तक छोड़ने आते हैं।

90 लाख खर्च के बाद भी गंदगी और जलजमाव से नगरवासियों को नहीं मिली मुक्ति

इससे आगे बढ़ने पर लालगंज कड़वी का मोहल्ला आता है, जो पानी से पूरी तरह से डूब चुका है। इस मोहल्ले में सबसे अधिक गरीब परिवार रहते हैं, जिनका घर नीचे पड़ता है, जलजमाव होने से इनके घरों में पानी प्रवेश करने लगता है, जिससे उन्हें रात जागकर गुजारनी पड़ती है। इससे थोड़ा दिर बढ़ने पर खिरौली मुहल्ला आता है, इसकी हालत काफी दयनीय बनी हुई है। मुख्य सड़क स्टेशन रोड से जैसे ही खेरौली मोहल्ला में प्रवेश करेंगे जलजमाव की समस्या सामने मिलेगी।

90 लाख खर्च के बाद भी गंदगी और जलजमाव से नगरवासियों को नहीं मिली मुक्ति

सुलभ शौचालय भी पानी से पूरी तरह से घिर गया है, जिससे महिलाओं और बच्चों को जाने में काफी परेशानी होती है। सबसे बड़ी त्राशदी की बात यह है कि प्रखंड कार्यालय में प्रवेश करने के बाद जलजमाव से ही लोगों का सामना होता है। इसी तरह से प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापित पीएचसी और रजिस्ट्री कार्यालय में जाने पर होता है, क्योंकि सभी के मुख्य गेट पर जलजमाव है। सबसे आश्चर्य इस बात पर आता है

90 लाख खर्च के बाद भी गंदगी और जलजमाव से नगरवासियों को नहीं मिली मुक्ति

कि नप कार्यालय मुख्य गेट के सामने एनएच पूरी तरह से पानी में डूब चुका है, जिसे देख लोग देख फब्तियां कसते नजर आते हैं। फिर महरौरा मोड़ और राज हाईस्कूल खेल मैदान गेट के जलजमाव लगभग एक दशक से चलते आ रहा है, लेकिन इसे दूर करने के लिये कोई कार्य नहीं हुए और स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।

90 लाख खर्च के बाद भी गंदगी और जलजमाव से नगरवासियों को नहीं मिली मुक्ति

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।