Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

" युवती से छेड़छाड़ पर डेवलपमेंट कमिटी की कड़ी निंदा, त्वरित कार्रवाई की मांग"

जहानाबाद डेवलपमेंट कमिटी ने काको रोड पर एक युवती से हुई छेड़छाड़ की घटना की कड़ी निंदा की है। मंगलवार शाम को एक अज्ञात ऑटो चालक और उसके साथी ने युवती के साथ चलते ऑटो में छेड़छाड़ की

" युवती से छेड़छाड़ पर डेवलपमेंट कमिटी की कड़ी निंदा, त्वरित कार्रवाई की मांग"

केटी न्यूज़ /जहानाबाद

जहानाबाद डेवलपमेंट कमिटी ने काको रोड पर एक युवती से हुई छेड़छाड़ की घटना की कड़ी निंदा की है। मंगलवार शाम को एक अज्ञात ऑटो चालक और उसके साथी ने युवती के साथ चलते ऑटो में छेड़छाड़ की, जिसके बाद युवती को अपनी सुरक्षा के लिए ऑटो से कूदना पड़ा, और इस दौरान वह घायल हो गई। कमिटी ने इसे गंभीर घटना करार देते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।

कमिटी के सदस्य इस घटना को शहर में बढ़ती असुरक्षा का संकेत मानते हुए चिंता व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले केवल महानगरों में सुनी जाती थीं, लेकिन अब यह हमारे शहर में भी हो रही हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। सदस्य चाहते हैं कि इस मामले में त्वरित न्याय हो ताकि पुलिस पर जनता का विश्वास बना रहे।

कमिटी के अध्यक्ष देवांशु दीपक ने कहा, "हम पुलिस को 72 घंटे का समय दे रहे हैं ताकि वे दोषियों को गिरफ्तार कर सकें। यदि ऐसा नहीं होता है, तो हम जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।"

कमिटी के प्रमुख सदस्य ब्रजेश कुमार, नवीन शंकर, पंकज कुमार, अमित कैप्टन, रजनीश कुमार बिकु और चंद्रकेतु ने इस मामले में पीड़िता के साथ अपने समर्थन का ऐलान किया और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। कमिटी ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह की घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।