Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

मखदुमपुर पुलिस ने 48 घंटे में फर्जी अपहरण मामले का किया खुलासा

मखदुमपुर थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर फर्जी अपहरण के मामले का पर्दाफाश किया है। थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले कंसारा गांव के निवासी किशोर यादव ने अपने पुत्र गणेश कुमार के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मखदुमपुर पुलिस ने 48 घंटे में फर्जी अपहरण मामले का किया खुलासा

केटी न्यूज़ /जहानाबाद

मखदुमपुर थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर फर्जी अपहरण के मामले का पर्दाफाश किया है। थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले कंसारा गांव के निवासी किशोर यादव ने अपने पुत्र गणेश कुमार के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।। किशोर ने आवेदन में आरोप लगाया था कि भगवानपुर गांव के पंजाबी यादव, प्रमोद यादव और साहब यादव ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है।

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो पता चला कि आरोपित तीनों व्यक्ति, किशोर यादव के रिश्ते में भांजे लगते हैं। पुलिस को इस पर शक हुआ और उन्होंने किशोर यादव से कड़ी पूछताछ की। इस दौरान गणेश कुमार स्वयं थाने में आकर यह स्वीकार किया कि उसका अपहरण नहीं किया गया था। वह अपनी मर्जी से पटना गया था।

थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे मामले के पीछे भूमि विवाद था। किशोर यादव ने अपने भांजे के खिलाफ झूठा अपहरण मामला दर्ज कराया था, जो अब गलत साबित हुआ है। पुलिस ने मामले की पूरी जांच के बाद इसे फर्जी पाया और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।