Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित
Keshav Times

उद्योग बंधु की बैठक में 1084 करोड़ के निवेश पर चर्चा, उद्योगों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

मऊ। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जिले में निवेश के लिए आए 134 प्रस्तावों में से 52 पर काम शुरू हो गया है

उद्योग बंधु की बैठक में 1084 करोड़ के निवेश पर चर्चा, उद्योगों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

केटी न्यूज़/ मऊ

मऊ। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जिले में निवेश के लिए आए 134 प्रस्तावों में से 52 पर काम शुरू हो गया है, जिससे 1084 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ। इनमें से 12 इकाइयों में उत्पादन भी शुरू हो चुका है। बाकी प्रस्तावों में उत्पादन कार्य ना शुरू होने पर अपर जिलाधिकारी ने जल्द समाधान कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और हस्तशिल्प विपणन योजना के लक्ष्यों के लिए पत्राचार द्वारा कार्रवाई का निर्देश दिया गया। बैंक संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया गया। सहादतपुरा में नाला और पानी निकासी तथा ताजोपुर क्षेत्र में सफाई की कमी पर नाराजगी जताई गई और जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया। 

एनएच 29 के पास औद्योगिक क्षेत्र में सायफन से जुड़ी समस्या पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को सभी अभिलेखों के साथ अगली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के पंजीकरण पर भी निर्देश जारी किए गए। 

अपर जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समय पर निस्तारण करने को कहा और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की समीक्षा भी की। बैठक में विभिन्न अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।