Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

डीएम ने आरसीसीएचएल पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

डीएम ने आरसीसीएचएल पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

केटी न्यूज/जहानाबद

जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बुधवार को बंधुगंज-भारथु-सुखियावा पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, जहानाबाद को विभाग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण पथ का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया। निरीक्षण में बंधुगंज पंचायत अंतर्गत झुनकी नगर में एनएच-110 के तहत बनाये जा रहे आरसीसीएचएल पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। एनएच-110 पुल के दोनों ओर पहुंच पथ में अधिग्रहित भूमि के मौजा संबंधित रैयतों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने रैयतों की समस्याएं को सुनी और संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया कि अधिग्रहित भूमि के दावा करने वाले रैयतों का कागजातों का जांच कर शीघ्र एलपीसी निर्गत करें। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया कि रैयतों की समस्याओं को सुन कर उनसे समन्वय स्थापित करें तथा उन्हें भूमि अधिग्रहण हेतु आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायें। डीएम ने रैयतों से अपील किया गया कि मुआवजा राशि भूमि अधिग्रहण हेतु जो निर्धारित है, उसे तत्काल लें। निर्माण कार्य को अवरुद्ध ना करें। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जो भी आदेश पारित किया जाएगा उसका अनुपालन किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।