डीएम-एसपी ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, वसूला 24,000 का जुर्माना

डीएम-एसपी ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, वसूला 24,000 का जुर्माना

केटी न्यूज/डुमरांव

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, एसपी मनीष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने दलसागर टोल प्लाजा पर सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 से 20 वाहनों से करीब 24,000 का जुर्माना भी वसूला गया।  प्रशासन के इस अभियान से वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान जिले में लगातार चलेगा। ऐसे में वाहन मालिक अपने आवश्यक कागजातों के साथ ही चलें। इसके अलावे बिना हेलमेट के बाइक, ट्रिपल लोडिंग एवं तेज रफ्तार वालों पर भी नजर रखी जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहन या बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जायेगी।