Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

संविदा पर मानकों को दरकिनार कर माध्यमिक शिक्षा डीपीओ ने किया ऑपरेटर नियुक्त

जिले का शिक्षा विभाग हमेशा से अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। जिले का माध्यमिक शिक्षा में डाटा ऑपरेटर के पद पर बहाली की गई। लेकिन, सभी मानकों को दरकिनार कर बहाली की प्रक्रिया पूरी की गई। चयन को लेकर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नाजीस अली ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। जारी नियुक्ति पत्र में शैलेश कुमार चीनी मिल गजाधरगंज बक्सर को नियुक्त किया गया है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि संबंधित ऑपरेटर का चयन महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर चयन किया गया है।

संविदा पर मानकों को दरकिनार कर माध्यमिक शिक्षा डीपीओ ने किया ऑपरेटर नियुक्त

-संविदा के नियमों के तहत नियुक्ति को लेकर नहीं किया गया है मानकों का पालन, उठने लगा है सवाल

केटी न्यूज/बक्सर

जिले का शिक्षा विभाग हमेशा से अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। जिले का माध्यमिक शिक्षा में डाटा ऑपरेटर के पद पर बहाली की गई। लेकिन, सभी मानकों को दरकिनार कर बहाली की प्रक्रिया पूरी की गई। चयन को लेकर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नाजीस अली ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। जारी नियुक्ति पत्र में शैलेश कुमार चीनी मिल गजाधरगंज बक्सर को नियुक्त किया गया है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि संबंधित ऑपरेटर का चयन महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर चयन किया गया है।

संविदा पर मानकों को दरकिनार कर माध्यमिक शिक्षा डीपीओ ने किया ऑपरेटर नियुक्त

इसको लेकर जारी डीपीओ माध्यमिक शिक्षा के जारी दिनांक 22. 8. 2025 के पत्रांक एएवाईध्100 के द्धारा एनआईसी बक्सर के वेबसाइट पर प्रकाशित करने की दावा की गई है। जबकि यह पत्रांक जिले में एनआईसी पर अपलोड नहीं किया गया है। इसके साथ ही संविदा के लिए निर्धारित मानकों का भी पालन नहीं किया गया है। जो डीपीओ के द्धारा किये गये इस चयन पर सवालिया निशान लगा रहा है। ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति गोपनीय ढंग से किया गया है। नियमानुसार संविदा पर चयन को लेकर प्रकाशन नहीं किया गया  और न ही समिति का ही गठन किया गया है। इसे डीपीओ माध्यमिक शिक्षा द्धारा गोपनीय ढंग से करते हुए एनआईसी पर जारी पत्रांक एवं दिनांक भी गलत साबित दर्शाया गया है।

एनआईसी पर कोई प्रकाशन नहीं किया गया है। जबकि पत्र में इंगित है कि जिला अनतर्गत संचालित महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछडा वर्ग आंचल योजना के तहत् डाटा इन्द्री ऑपरेटर रखने से संबंधित सूचना एनआईसी की वेबसाईट पर प्रकाशित की गई थी। इस संबंध में जब एनआईसी के अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया। तब उनलोगों ने बताया  कि इस तरह का कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। एनआईसी पर प्रकाशन के लिए जो भी पत्र आता है। उसे तत्काल प्रकाशित कर दिया जाता है। चयन को लेकर नियुक्ति पत्र 4 सितंबर 2025 को ही डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नाजीश अली द्धारा जारी किया गया है. डीपीओ द्धारा जारी नियुक्ति पत्र के तीन माह बीत गये. इसके बावजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी को जानकारी नहीं होना भी नियुक्ति पर सवाल खड़ा कर रहा है। वहीं डीपीओ नाजीश अली से संपर्क किया गया। तब उन्होंने कहा कि एनआईसी पर अपलोड करने के लिए पत्र भेजा गया था। नियमानुसार चयन किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन ने बताया कि उनको इस ऑपरेटर के पद पर किसी भी व्यक्ति की तैनाती व चयन को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।