Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

डीएम ने सेक्टर पदाधिकारियों को पढ़ाया दायित्व का पाठ

डीएम ने सेक्टर पदाधिकारियों को पढ़ाया दायित्व का पाठ

- समाहरणालय में बक्सर व राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ डीएम ने किया समीक्षा बैठक

केटी न्यूज/बक्सर

डीएम ने सेक्टर पदाधिकारियों को पढ़ाया दायित्व का पाठ

डीएम अंशुल अग्रवाल ने शनिवार को बक्सर व राजपुर विधान सभी क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटो को चुनाव पूर्व व चुनाव के दिन के उनके दायित्व का पाठ पढ़ाया। डीएम ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डीएम ने सेक्टर पदाधिकारियों को पढ़ाया दायित्व का पाठ

उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान गश्ती दल दंडाधिकारी नहीं होने के कारण सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका और महत्वपूर्ण होगी। सभी सेक्टर पदाधिकारियों को आवंटित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर एएमएफ की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे एवं मतदान प्रतिशत को 70 प्रतिशत तक बढ़ाने का कार्य योजना बनाएंगे तथा सभी निर्वाचकों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

डीएम ने सेक्टर पदाधिकारियों को पढ़ाया दायित्व का पाठ

साथ ही अपने-अपने आवंटित क्षेत्र के भेद्य टोला/मुहल्ला की पहचान करेंगे। डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना सबकी जिम्मेवारी है। वही उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र के बूथों का भौतिक सत्यापन कर रैंप, पहुंच पथ, बिजली, पानी, शौचालय आदि की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल कर उसकी रिपोर्टिं करने का निर्देश भी

डीएम ने सेक्टर पदाधिकारियों को पढ़ाया दायित्व का पाठ

दिया। बैठक में अपर समहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर व डुमरांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी, बक्सर व राजपुर विधानसभा के सभी सेक्टर पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।