Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की विदाई पर छलके भावनाएं, जन वितरण प्रणाली में लाया था उत्कृष्टता

जन वितरण प्रणाली में अनुशासन, पारदर्शिता और तकनीकी समन्वय के लिए याद किए जाने वाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी विजय शंकर तिवारी के तबादले पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया।

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की विदाई पर छलके भावनाएं, जन वितरण प्रणाली में लाया था उत्कृष्टता

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की विदाई पर छलके भावनाएं, जन वितरण प्रणाली में लाया था उत्कृष्टता

केटी न्यूज़/डुमरांव 

यह आयोजन न केवल एक औपचारिक विदाई था, बल्कि भावनाओं का ऐसा संगम भी बना जिसमें उनके चार वर्षों से अधिक के सेवाकाल की झलक स्पष्ट दिखी। समारोह की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष भूटेश्वर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम राकेश कुमार और बीडीओ संदीप कुमार पांडेय मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मंच संचालक अमित कुमार के संयोजित शब्दों से हुई।

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की विदाई पर छलके भावनाएं, जन वितरण प्रणाली में लाया था उत्कृष्टता

मंच संचालक अमित कुमार ने एमओ के कार्यकाल की उपलब्धियों और उनके सादगीपूर्ण व्यवहार की सराहना की। वहीं इन भावनाओं के संगम में भावविभोर एमओ विजय शंकर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां कैसे साढ़े चार साल बीत गए, इसका अंदाज़ा नहीं चला। यहां की टीम, विशेषकर जन वितरण प्रणाली डीलरों का सहयोग ऐसा था कि कोई भी कार्य कठिन नहीं लगा।

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की विदाई पर छलके भावनाएं, जन वितरण प्रणाली में लाया था उत्कृष्टता

उन्होंने बताया कि जिले को आधार सीडिंग, केवाईसी व तकनीकी पारदर्शिता जैसे मापदंडों में शीर्ष पर पहुंचाने में सभी डीलरों और सहकर्मियों की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में अनुमंडल अध्यक्ष भूटेश्वर सिंह ने एमओ को एक आदर्श अधिकारी करार दिया।

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की विदाई पर छलके भावनाएं, जन वितरण प्रणाली में लाया था उत्कृष्टता

अनुमंडल अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी सेवा में कुछ अधिकारी ऐसे होते हैं जो केवल दायित्व नहीं निभाते, बल्कि कार्यशैली से मिसाल बन जाते हैं। विजय शंकर तिवारी उनमें से एक हैं। मंच से कई वक्ताओं ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया। चौगाईं की एमओ आरती कुमारी, नावानगर एमओ प्रियांशु कुमारी, कार्यपालक सहायक प्रियंका कुमारी और अन्य

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की विदाई पर छलके भावनाएं, जन वितरण प्रणाली में लाया था उत्कृष्टता

अधिकारियों ने तिवारी की सहजता, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को याद करते हुए कहा कि उनका स्थान भरना मुश्किल होगा। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता हीरालाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष हरेंद्र पासवान समेत कई अन्य लोगों ने उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति-चिन्ह भेंट किए।

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की विदाई पर छलके भावनाएं, जन वितरण प्रणाली में लाया था उत्कृष्टता

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।