Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

बक्सर-बरुणा के बीच फेल हुआ मगध एक्सप्रेस का इंजन, तीन घंटे बाधित रहा परिचालन

डाउन लाइन में मगध एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल होने से यात्रियों सहित रेल विभाग में अफरा-तफरी मची रही। गर्मी और उमस के बीच यात्री पानी के लिए तरस गये।

बक्सर-बरुणा के बीच फेल हुआ मगध एक्सप्रेस का इंजन, तीन घंटे बाधित रहा परिचालन

केटी न्यूज/डुमरांव 

बक्सर-बरुणा के बीच फेल हुआ मगध एक्सप्रेस का इंजन, तीन घंटे बाधित रहा परिचालन

डाउन लाइन में मगध एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल होने से यात्रियों सहित रेल विभाग में अफरा-तफरी मची रही। गर्मी और उमस के बीच यात्री पानी के लिए तरस गये। बक्सर-बरुणा रेलवे स्टेशन के बीच पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस के इंजन में आयी खराबी से करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। अलग-अलग स्टेशनों पर आधा दर्जन ट्रेनें खड़ी रही। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बक्सर स्टेशन से खुलने के बाद जैसे ही मगध एक्सप्रेस ट्रेन बरुणा रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो इंजन में गड़बड़ी होने से ट्रेन रुक गयी।

बक्सर-बरुणा के बीच फेल हुआ मगध एक्सप्रेस का इंजन, तीन घंटे बाधित रहा परिचालन

इसकी सूचना दानापुर डिवीजन में दी गयी। आनन-फानन में रेल अधिकारियों ने टेक्नीशियन टीम को वरुणा स्टेशन भेजा। तब मगध एक्सप्रेस के इंजन को मरम्मत किया गया। इंजीनियर व टेक्नीशियन की टीम द्वारा करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजन को दुरुस्त किया गया। इस दौरान इसके पीछे चलने वाली अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस, ब्रम्हपुत्रा मेल और आनंद-विहार कमाख्या एक्सप्रेस विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही।

बक्सर-बरुणा के बीच फेल हुआ मगध एक्सप्रेस का इंजन, तीन घंटे बाधित रहा परिचालन

डुमरांव स्टेशन मास्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि बक्सर-बरुणा के बीच करीब 10.45 बजे से मगध एक्सप्रेस के इंजन में आयी गड़बड़ी के कारण डाउन लाइन में ट्रेनों के आवाजाही बाधित रहा। पटना की ओर जाने वाले यात्री डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में घंटों बैठे रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।