Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

एनएच 922 पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बालू लदी टेलर, चालक की मौत, खलासी गंभीर

एनएचएआई की बेफिक्री तथा स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से एनएच 922 पर एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक टेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो जीवन व मौत से जूझ रहा है। घटना रविवार अहले नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रतापसागर व चंदा गांव के बीच पेट्रोल पंप के सामने उत्तरी लेन की है।

एनएच 922 पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बालू लदी टेलर, चालक की मौत, खलासी गंभीर

एनएच 922 पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बालू लदी टेलर, चालक की मौत, खलासी गंभीर

-- रविवार को अहले प्रतापसागर व चंदा गांव के बीच की है घटना

-- हादसे के बाद सामने आई एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही

-- रात से ही तकनीकी खराबी के चलते एनएच पर खड़ी थी ट्रक, बेफिक्र बना रहा एनएचएआई

केटी न्यूज/डुमरांव

एनएचएआई की बेफिक्री तथा स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से एनएच 922 पर एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक टेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो जीवन व मौत से जूझ रहा है। घटना रविवार अहले नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रतापसागर व चंदा गांव के बीच पेट्रोल पंप के सामने उत्तरी लेन की है। 

एनएच 922 पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बालू लदी टेलर, चालक की मौत, खलासी गंभीर

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी शिव कुमार (22 वर्ष) पिता सुरेश प्रसाद के रूप में हुई है, जबकि खलासी की पहचान नहीं हो सकी है। गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया है, जहां वह जीवन और मौत से जूझ रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेने के साथ ही जख्मी खलासी को इलाज के लिए बक्सर भेेज आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

एनएच 922 पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बालू लदी टेलर, चालक की मौत, खलासी गंभीर

-- तकनीकी खराबी के कारण रात से ही खड़ी थी ट्रक 

मिली जानकारी के अनुसार उक्त जगह पर रात से ही एक ट्रक तकनीकी खराबी के चलते खड़ी थी। हालांकि, उसके चालक ने ट्रक में आई तकनीकी खराबी की सूचना स्थानीय प्रशासन या एनएचएआई के टॉल फ्री नंबर पर नहीं दी थी और न ही एनएच पर गश्ती कर रही पुलिस या एनएचएआई कर्मियों की नजर ही उक्त ट्रक पर पड़ी। जिस कारण वहां न तो एनएचआई द्वारा कोई साईनेज ही लगाया गया और न ही ट्रक को ही किनारे खड़ा कराया गया। 

एनएच 922 पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बालू लदी टेलर, चालक की मौत, खलासी गंभीर

इस दौरान सुबह में नासीरीगंज से बालू लाद एक टेलर यूपी की तरफ जा रही थी। संभवतः चालक को झपकी आ गई होगी तथा वह आगे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि टेलर के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया था तथा चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

एनएच 922 पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बालू लदी टेलर, चालक की मौत, खलासी गंभीर

-- स्थानीय निवासियों ने दिखाई तत्परता

दुर्घटना की आवाज सुनते ही आस पास के ग्रामीण तत्काल वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चालक की स्टेयरिंग पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि खलासी भी लहूलुहान हो कराह रहा था। स्थानीय लोगों ने नया भोजपुर पुलिस को सूचना देने के साथ ही आनन-फानन में जख्मी खलासी व मृतक को टेलर के केबिन से बाहर निकाला। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

एनएच 922 पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बालू लदी टेलर, चालक की मौत, खलासी गंभीर

-- सामने आई एनएचएआई प्रबंधन की लापरवाही

इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही एक बार फिर से सामने आई है। बता दें कि इसके पहले भी एनएचएआई प्रबंधन की लापरवाही से एनएच 922 पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। बावजूद एनएचएआई प्रबंधन लापरवाही से बाज नहीं आ रहा है जिस कारण तकनकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ी वाहनों को समय रहते हटाया नहीं जा रहा है। 

एनएच 922 पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बालू लदी टेलर, चालक की मौत, खलासी गंभीर

-- सड़क सुरक्षा पर उठ रहे है सवाल

इस घटना ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिया है। बता दें कि हर साल सड़क सुरक्षा जागरूकता के नाम पर सरकार लाखों रूपए खर्च कर रही है। कई मानक तय किए जा रहे है, बावजूद यह धरातल पर नहीं उतर पा रहा है। जिससे कई सवाल खड़े हो रहे है। 

एनएच 922 पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बालू लदी टेलर, चालक की मौत, खलासी गंभीर

इस संबंध में नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया गया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी खलासी को इलाज के लिस सदर अस्पताल बक्सर भेजा गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।