चौसा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ऑटो से 102 लीटर शराब जब्त

बक्सर जिले के चौसा बॉर्डर स्थित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो चालक को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह नियमित जांच अभियान के दौरान यह सफलता मिली। टीम ने वाहन से कुल 102.500 लीटर शराब बरामद की, जिसे उत्तर प्रदेश से डुमरांव ले जाया जा रहा था।

चौसा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ऑटो से 102 लीटर शराब जब्त

केटी न्यूज/चौसा

बक्सर जिले के चौसा बॉर्डर स्थित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो चालक को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह नियमित जांच अभियान के दौरान यह सफलता मिली। टीम ने वाहन से कुल 102.500 लीटर शराब बरामद की, जिसे उत्तर प्रदेश से डुमरांव ले जाया जा रहा था।उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार बढ़ाई गई निगरानी के तहत चेकपोस्ट प्रभारी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो (बीआर 45 पी-5989) को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन के अंदर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई।बरामद शराब में 31.500 लीटर विदेशी शराब तथा 71 लीटर बीयर शामिल है। पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश से लाकर डुमरांव इलाके में पहुंचाई जानी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डुमरांव थाना क्षेत्र के हातापुर गांव निवासी 19 वर्षीय रौशन कुमार, पिता तेजू यादव, के रूप में हुई है।

उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।अधिकारियों ने कहा कि बिहार-यूपी सीमा पर शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चेकपोस्टों पर हर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार को सफल नहीं होने दिया जाएगा।