Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

वेयर हाउस में लगी भीषण आग, 60 लाख से अधिक की संपत्ति जली

वेयर हाउस में लगी भीषण आग, 60 लाख से अधिक की संपत्ति जली

- हाइटेंशन की तार से निकली चिंगारी के कारण लगी आग

केटी नयूज/आरा

जिले के बिहिया थाना अंतर्गत अमराई नवादा के पास शुक्रवार को एक वेयर हाउस में भीषण आग लग गई। जिसमें वेयर हाउस में रखे 60 लाख रुपए से अधिक के सामान जलकर राख हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में तैनात लगभग एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। आग इतनी भयावह थी कि दूर से ही वेयर हाउस से उठती आग की लपटों और धुएं को देखा जा सकता था। हालांकि, अब तक मिली जानकारी के अनुसार किसी की जान नहीं जाने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। 

वेयर हाउस में लगी भीषण आग, 60 लाख से अधिक की संपत्ति जली

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमराई नवादा के पास सीएनजी का एक वेयरहाउस है। जिसमें प्लास्टिक के पाइप सहित अन्य सामग्रियां रखी थी। शाम को हाईटेंशन बिजली तार से चिंगारी निकल रही थी। इस बीच लगातार चिंगारी निकलने से वेयरहाउस में आग लगी है। देखते ही देखते वेयरहाउस में रखी सारी सामग्रियों में आग लग गई। प्लास्टिक के पाईप्स व अन्य सामग्रियों के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया। इस बीच ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड व वेयर हाउस के मालिक को इसकी जानकारी दी। थोड़ी देर में एक-एक कर फायद ब्रिगेड की गाड़ियां आने लगी। 

वेयर हाउस में लगी भीषण आग, 60 लाख से अधिक की संपत्ति जली

आग के कारण गेहूं और अरहर की फसलों को पहुंचा नुकसान :

दूसरी ओर, वेयर हाउस में अगलगी के कारण आसपास के खेतों में भी आग पहुंच गई। जब फसल कटनी में लगे किसानों ने यह नाराजा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीण आननफानन में खेतों की ओर भागे। फसल सूखी होने के कारण आग की लपटे तेजी से खेतों में फैलने लगी। इस बीच किसान खेतों में रखे गेहूं और अरहर के बोझों को उठाकर भागने लगे। लेकिन, तब तक आग के कारण आसपास के इलाकों के खेतों में आग ने तांडव मचा दिया। जिससे काफी नुकसान हुआ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।