Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

चोरी के समरसेबल व बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार, एक फरार

चोरी के समरसेबल व बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार, एक फरार

- नावानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव का है मामला, चार दिन पहले खेत से चोरी हुआ था मोटर

केटी न्यूज/डुमरांव

नावानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव से चार फरवरी को चोरी हुए ट्यूबवेल के मोटर तथा चोरी की एक बाइक के साथ चार शातिर चोरों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि उनका पांचवा साथी पुलिस की भनक लगते ही भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

चोरी के समरसेबल व बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार, एक फरार

शुक्रवार को डुमरांव डीएसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। प्रेस वार्ता में बताया गया कि चार फरवरी को नावानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव निवासी अजित कुमार सिंह के खेत में लगे ट्यूबवेल के मोटर की चोरी हो गई थी। इस मामले में पीड़ित ने नावानगर थाने में 8 फरवरी को कांड संख्या 30/24 दर्ज कराया तथा आशंका जताया था कि गांव के ही

चोरी के समरसेबल व बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार, एक फरार

रितीक कुमार पिता सतीश कुमार तथा राहुल कुमार पिता रविन्द्र कुमार ने चुराया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जब रितीक व राहुल को पकड़ पूछताछ शुरू की तो दोनों ने बताया कि वे मोटर को 4500 रूपए में गांव के ही मुनी यादव उर्फ नितेश यादव पिता अक्षय कुमार सिंह को बेचा है। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने बताया कि मोटर को वह अपने खेत में लगे झोपड़ी में छिपाकर रखा है।

चोरी के समरसेबल व बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार, एक फरार

उसके निशानदेही पर पुलिस ने मोटर को बरामद कर लिया। वही रितिक व राहुल ने पूछताछ के क्रम में ही योगेन्द्र सिंह के पुत्र सुमंत कुमार का नाम भी लिया तथा बताया कि वे लोग एक काले रंग की हिरो ग्लैमर बाइक गांव के ही अंकित कुमार पिता श्रीभगवान गुप्ता से खरीदी है। लेकिन दोनों ने पुलिस के समक्ष उक्त बाइक का कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराया।

चोरी के समरसेबल व बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार, एक फरार

जिसके बाद पुलिस अंकित की तलाश में जुट गई। लेकिन अंकित फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। चोरों की गिरफ्तारी नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की है। टीम में एएसआई मनोज कुमार सिंह के अलावे सशस्त्र बल शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।