ब्रह्मपुर की मिट्टी से पटना हाईकोर्ट तक, बिंध्याचल राय को मिला बिहार के अपर महाधिवक्ता का दायित्व

बिहार के विधिक जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बिंध्याचल राय को बिहार सरकार का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने से बक्सर और डुमरांव क्षेत्र में खुशी की लहर है। खास बात यह है कि विधि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने वाले राय की जड़ें ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हैं, जबकि उनके व्यक्तित्व और शिक्षा के निर्माण में डुमरांव की अहम भूमिका रही है।

ब्रह्मपुर की मिट्टी से पटना हाईकोर्ट तक, बिंध्याचल राय को मिला बिहार के अपर महाधिवक्ता का दायित्व

__ डुमरांव में बचपन बीता, यहीं से हुई प्रारंभिक शिक्षा; महत्वपूर्ण नियुक्ति से बक्सर-डुमरांव के विधि जगत में खुशी की लहर

केटी न्यूज/डुमरांव।

बिहार के विधिक जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बिंध्याचल राय को बिहार सरकार का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने से बक्सर और डुमरांव क्षेत्र में खुशी की लहर है। खास बात यह है कि विधि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने वाले राय की जड़ें ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हैं, जबकि उनके व्यक्तित्व और शिक्षा के निर्माण में डुमरांव की अहम भूमिका रही है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लोगों ने डुमरांव और बक्सर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।बिंध्याचल राय मूल रूप से ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के जवाई जगदीशपुर के निवासी हैं। हालांकि बचपन से ही वे अपने पूरे परिवार के साथ डुमरांव में रहते रहे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी डुमरांव में ही हुई।

बाद में विधि की पढ़ाई और पेशेवर जीवन ने उन्हें पटना तक पहुंचाया और उन्होंने पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।वर्तमान में उनका आवास पटना में है, लेकिन डुमरांव से उनका पुराना जुड़ाव आज भी कायम है।अपर महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने पर बिंध्याचल राय ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के समक्ष सरकार का पक्ष प्रभावी, तथ्यपरक और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप रखना इस दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वे अपनी विधिक समझ और अनुभव का उपयोग पूरी निष्ठा के साथ बिहार सरकार के पक्ष को मजबूती देने में करेंगे।

उन्होंने कहा कि संविधान और कानून की भावना के अनुरूप काम करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना उनका प्रयास रहेगा।राय की नियुक्ति की खबर मिलते ही डुमरांव और बक्सर के अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रदेश सह संयोजक एवं पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक यादव ने कहा कि राय की नियुक्ति उनकी वर्षों की विधिक साधना, अनुभव और दक्षता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि डुमरांव में बचपन बिताने वाले व्यक्ति का बिहार सरकार के अपर महाधिवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमन श्रीवास्तव, इंद्र प्रताप सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, सुनील सिद्धार्थ, अजय प्रताप सिंह, निहार रंजन वर्मा, शक्ति राय, संटू मित्रा, अभिषेक रंजन, मुखिया कुशवाहा, राहुल प्रताप, रोहित सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने राय को बधाई दी।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि राय की नियुक्ति से न केवल बक्सर-डुमरांव की पहचान विधिक क्षेत्र में मजबूत हुई है, बल्कि युवाओं को भी यह संदेश मिला है कि छोटे शहर और ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर व्यक्ति अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राज्य के महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है।