प्रेमिका ने की वेवफाई तो प्रेमी ने गंगा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

प्रेमिका ने की वेवफाई तो प्रेमी ने गंगा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

केटी न्यूज /गाजीपुर

सैदपुर नगर के गंगा नदी पुल से एक किशोर ने प्रेमिका के अलग होने से आहत होकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। यह देख नदी तट पर मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसका उपचार कर पुलिस ने परिजनों व किशोर को समझाने के बाद घर वालों को सुपुर्द कर दिया। बता दें कि इलाके के बलुआ मारूफपुर के तारघर चकिया निवासी 16 वर्षीय आजाद यादव पुत्र राजकुमार यादव का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था। इस बीच उससे अलगाव होने से नाराज होकर वो पुल पर आया और यहां से सीधे नदी में कूद गया। उसके पीठ व पेट में काफी चोट लगी। मछुआरों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद एसआई ऋतु व हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह उसे लेकर अस्पताल आए, जहां उसका उपचार हुआ।