Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व पिकअप में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल

पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व पिकअप में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में चलती थी पुलिस की गाड़ी 

बथावर गांव के समीप हुई घटना घायल पुलिस कर्मी ट्रामा सेंटर भर्ती

केटी न्यूज/चंदौली

पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व पिकअप में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव के समीप गुरूवार की देर रात करीब सवा दो बजे अलीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वाहन ने पुलिस के स्कॉट वाहन में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। पुलिस स्कॉट वाहन में सवार पांच पुलिस कर्मियों में ड्राइवर सहित चार पुलिस कर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए।

पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व पिकअप में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सकलडीहा सीएचसी से डाक्टर की सलाह पर ट्रामा सेंटर के लिये भेज दिया। पुलिस स्कॉट वाहन मऊ जनपद की थी। जो कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में चलती है। पिकअप चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी है। मऊ जनपद के पुलिस की स्कॉट की वाहन कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में शामिल होने के लिये जा रही थी।

पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व पिकअप में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल

कोतवाली क्षेत्र के बथावर पुलिया के समीप अलीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप अपने साइड से आ रहे पुलिस की स्कॉट वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। पुलिस वाहन में सवार ड्राइवर सहित चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें चंदौली जनपद के बसंतु के मड़ई निवासी थाना अलीनगर  42 वर्षीय श्रवण कुमार ड्राइवर,जौनपुर जनपद के थाना मड़ियाहूं गांव भाकलपार निवासी  25 वर्षीय अभय राज यादव, कुशीनगर थाना रामकेला के तरकुलवा गांव निवासी 28वर्षीय पप्पू, जौनपुर जनपद के केराकत थाना अर्न्तगत लुटतीपुर नरहा

पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व पिकअप में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल

निवासी 38 वर्षीय जयशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हैं।  एक पुलिस कर्मी बाराबंकी जनपद के रामस्नेही घाट निवासी 25 वर्षीय शुभम वर्मा को मामूली चोट आयी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार सिंह घायल पुलिस कर्मीयों को एम्बुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों की सलाह पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व पिकअप में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल

पुलिस स्कॉट की एयर बैग खुल जाने से बाल बाल बचे पुलिस कर्मी

बथावर गांव में पुलिस की स्कॉट वाहन को सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने इतना जोरदार टक्कर मारा कि आसपास सो रहे लोग जाग गये। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण उठकर पुलिस कर्मियों को बचाने में जुट गये। संजोग  था कि ड्राइवर और बगल की सीट के सामने एयर बैग खुल जाने से पुलिस कर्मी बाल बाल बच गये। ड्राइवर का घुटना टूट गया है। वहीं बगल में बैठे एक पुलिस कर्मी के माथे पर गंभीर चोट आयी है। खून से वाहन लथपथ हो गया था।

पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व पिकअप में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल

बथावर गांव के समीप अक्सर दुघर्टना की बनी रहती है आशंका

अलीनगर और सकलडीहा की ओर से आने जाने वाले वाहनों को अक्सर बथावर पुलिया और स्कूल के समीप टर्न पर घूमने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने दोनों जगह ब्रेकर और दिशा सूचक प्लेट लगाने की मांग किया है।

कोट...

पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व पिकअप में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में शामिल होने के लिये जा रही पुलिस वाहन को सामने से आ रही पिकअप ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। घायल सभी चार पुलिसकर्मियों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

संजय कुमार सिंह कोतवाल सकलडीहा, चंदौली।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।