प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पांच टीबी मरीजों को स्वास्थ्यकर्मियों ने लिया गोद
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ के स्वास्थ्यकर्मियों ने पांच टीबी मरीजों को गोद लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों ने अगले छह माह तक इन मरीजों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार की पोटली उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है, ताकि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके।

केटी न्यूज/केसठ।
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ के स्वास्थ्यकर्मियों ने पांच टीबी मरीजों को गोद लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों ने अगले छह माह तक इन मरीजों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार की पोटली उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है, ताकि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके।पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि टीबी के मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में केवल दवाओं से ही नहीं, बल्कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार से भी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, बलगम या बुखार की शिकायत रहे तो उसे बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीबी की जांच करानी चाहिए। समय पर जांच और उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।इस अवसर पर डॉ. जय प्रकाश, डॉ. जियाउलहक, सीएचओ प्रियंका, प्रभात कुमार, विक्की कुमार, पप्पू सहित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

